GK,Current Affairs,News & Job alert

Breaking

Wednesday 30 October 2019

अधिगम | Learning | Psychology for RPSC 2nd व 1st grade exams

  अधिगम

व्यक्ति प्रतिदिन जीवन मे अनुभव अर्जित करता है जो उसके व्यवहार मे संशोधन कर परिवर्तन करते है |
अतः प्राप्त अनुभवों को भविष्य मे उपयोग मे कर लेना ही अधिगम है |

अधिगम कोई मूर्त या दिखाई देने वाली स्पष्ट घटना न हो कर एक मानसिक प्रक्रिया है जो व्यवहार मे स्थायी परिवर्तन के रूप मे दिखाई देती है |

अधिगम  = व्यवहार मे स्थायी परिवर्तन 

अधिगम उध्देश्यपूर्ण  व लक्ष्य केन्द्रित प्रक्रिया है |

अधिगम की प्रमुख विशेषताएँ -
1 निरंतरता              2  सार्वभोमिकता

अधिगम को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले कारक -
1  प्रेरणा      2  रुचि      3 बुद्धि

अधिगम का संबंध चेतन अवस्था से होता है |

Note - परिपक्वता के कारण व्यवहार मे हुए परिवर्तन अधिगम की श्रेणी मे नहीं आते है |

परिभाषाएँ - 
1. नवीन ज्ञान तथा नवीन प्रतिक्रियाओं का अर्जन करने की प्रक्रिया  -   वूडवर्थ
2. अधिगम ज्ञान ,आदतों व अभिवृतियों का अर्जन है   -     क्रो एंड क्रो 
3. व्यवहार मे उत्तरोतर अनुकूलन की प्रक्रिया   -   स्किनर
4. व्यवहार के कारण व्यवहार मे परिवर्तन    -    गिलफोर्ड 
5. अधिगम व्यवहार मे अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन है जो अभ्यास तथा अनुभव के स्वरूप होता है   -  मॉर्गन 
6. सीखना विकास की प्रक्रिया है   -     वूडवर्थ    

No comments:

Post a Comment